उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चिलकहर गांव में देर रात एक किराना दुकान में लगी भीषण आग ने एक परिवार को उजाड़ दिया। आग से घर में धुआं भर गया, जिससे मां रितिका (27) और 4 साल के बेटे धीरज की दम घुटने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि धीरज का दो दिन पहले ही मुंडन संस्कार हुआ था।
आग लगने पर महिला ने पड़ोस की दुकान के मालिक को फोन कर कहा—
“भइया बचा लो, घर में आग लग गई है, नहीं तो हम मर जाएंगे।”
लेकिन कुछ ही देर में मां-बेटे की जान चली गई।
पति नीरज चौरसिया (32) जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद गए, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला ब्यूरो घनश्याम कुमार की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़