खबर तहसील बबेरू के पखरौली विद्युत सब स्टेशन का है टूटा हुआ हाई वोल्टेज विद्युत पोल आने जाने वाले लोगों को हादसे का आमंत्रण दे रहे हैं विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है बता दें कि बांदा राजापुर राजमार्ग में पडने वाले ग्राम पंचायत विनवट बस स्टैंड, एवं मेंन रोड से विनवट की तरफ जाने वाली 11000 हाई टेंशन लाइन व दतौरा बस स्टैंड, के समीप एक हाई वोल्टेज पोल किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से पिछले एक माह से टूटा है जो विद्युत के तारों के भरोसे टंगा हुआ है यहां तक की विनवट संपर्क मार्ग से गांव की तरफ जाने वाली 11000 लाइन पोल टूट जाने की वजह से जेई व लाईनमैनों के द्वारा लकड़ी का पोल खड़ा कर दिया गया था जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित न हो लेकिन 4 महीने बीते जा रहे हैं अभी तक पोल नहीं लगाया गया ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग में कार्यरत लाइनमैन जो प्रतिदिन पावर हाउस से संबंधित हैं सुबह-शाम इसी मार्ग से निकलते हैं और देखते हैं विद्युत विभाग के अवर अभियंता से पूछे जाने पर उन्होंने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया उन्होंने बताया कि एसडीओ साहब से बात कर लीजिए पोल टूटे हैं हादसा हो सकता है लेकिन हमारी मजबूरी है बगैर उच्च अधिकारियों के द्वारा आदेश न आने पर हम कुछ भी नहीं कर सकते हैं टूटे खंभे में रोड पर पूरी तरह से अटके हुए हैं कभी भी वाहनों के ऊपर गिर सकते हैं या टकरा सकते हैं जिससे बहुत बड़ी घटना हो सकती है एसडीओ एजाज रसूल से वार्ता करने पर उनका फोन स्विच ऑफ बता रहा है जेई पखरौली से वार्ता की गई लेकिन उन्होंने फोन लाइनमैन को पकड़ा दिया और अपना पल्ला झाड़ दिया समस्या गंभीर है अगर इसका निदान नहीं हुआ तो ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने पर मजबूर होगा।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट