अशोकनगर मध्यप्रदेश
दिनाँक 22/03/22 को जिले के पवित्र करीला मेला में एक दलित आदिवासी महिला जो कि आँगनवाडी कार्यकर्ता है और अपनी ड्यूटी मेला की पार्किंग में कर रही थी उसी दौरान उसके साथ उन्हीं की टीम के एक पटवारी द्वारा गंदी मानसिकता से छेड़-छाड़ की गई,

जब महिला अपनी रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची तो उसे 6 घंटे थाने में बिठाकर धमका कर राजीनामा के आवेदन पर हस्ताक्षर करवा लिए और उस दलित महिला को 3 दिन भटकने के बाद जब ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राव यादवेंद्र सिंह यादव को दी

तो उन्होंने उस महिला को और मिडिया के साथियों के साथ महिला थाने पहुँचकर धारा 354, एवं SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(W)(i), 3(2)(va) के तहत कार्यवाही की मांग की

अशोकनगर ब्यूरो चीफ राम यादव की रिपोर्ट