लोकेशन जतारा
रिपोर्टर महेंद्रकुमार दुबे बॉबी
जतारा|जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जतारा थाना एवं बमौरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए धार्मिक स्थलों पर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
बमोरी कला में स्थित हनुमान मंदिर से चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।
क्या था मामला?
फरियादी राजेश कुमार पिता धनीराम पाठक (उम्र 63 वर्ष), निवासी बमोरी कला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत पर स्थित हनुमान मंदिर से 14 पीतल के घंटे और हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी हो गया है।
पुलिस की कार्रवाई
जतारा पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में:
इसराज पिता अजीज रयान (24 वर्ष)
अरबाज पिता मजीद (20 वर्ष)
जन्नत पिता मजीद रैम (20 वर्ष)
करन पिता हरिमोहन सोनी (20 वर्ष)
कमलेश पिता हरिमोहन सोनी (20 वर्ष)
सभी निवासी मऊरानीपुर, जिला झांसी (उ.प्र.) बताए गए हैं।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से मंदिर के 14 पीतल के घंटे, चांदी का मुकुट एवं एक वाहन सहित करीब ₹1,72,000 का मशरूका बरामद किया है।
आगे की कार्रवाई
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
इस सराहनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा