फतेहगंज पश्चिमी। माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा (जुमा अलविदा) पर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अकीदत और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस वर्ष 30 रोजे पूरे होने के कारण पांचवें शुक्रवार को पड़ने वाली जुमा अलविदा की नमाज बड़ी संख्या में अदा की गई।
कस्बे की जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, हुसैनी मस्जिद और अजहरी मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान धार्मिक माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह व चौकी प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे और मस्जिदों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस की मुस्तैदी और लोगों के आपसी सहयोग से नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
जामा मस्जिद के इमाम हाजी इस्लाम बारिश ने बताया कि शनिवार को ईद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों में निर्धारित समय पर अदा की जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली