मधुबनी पुलिस द्वारा एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध जमाखोरी के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर दिनांक 20.03.2026 को पूरे जिले में एक साथ संचालित किया गया।जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर कार्रवाई की गई लगभग 120 स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया गोदामों, दुकानों एवं गैस एजेंसियों से जुड़े स्थानों पर सघन तलाशी ली गई छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण बिना लाइसेंस बिक्री एवं नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है पुलिस की सख्त चेतावनी है कि एलपीजी गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनता से अपील भी किया यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की सूचना मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या जिला प्रशासन को सूचित करें।
ईश्वर कुमार झा
इंडियन टीवी न्यूज़ (ऑल इंडिया) रिपोर्टर