बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में स्थित LPG गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और व्यवस्था की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान कहीं भी अनियमितता या होर्डिंग से संबंधित कोई समस्या नहीं पाई गई सभी गैस एजेंसियों पर आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है एजेंसियों की कार्यप्रणाली को संतोषजनक पाया गया निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसी संचालकों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि भविष्य में भी उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलती रहे। साथ ही एजेंसियों द्वारा जल्द ही होम डिलीवरी सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया गया, जिससे लोगों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।
ईश्वर कुमार झा
इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर (ऑल इंडिया)