सहारनपुर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भाई द्वारा बहन को गोली मारने की बात कही जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में सहारनपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। घायल युवती को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पूरे मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़