सहारनपुर
कस्बा गागलहेड़ी के मुजफ्फरनगर हाइवे पर दया शुगर मिल के सामने सड़क पार कर रहे सब्जी वाले रेहड़े को नागल की और से तेज रफ़्तार से आ रहे बुलेट सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में रेहड़ा चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए हरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भिजवाया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़