बेहट। सहारनपुर युवा एकता सेवा समिति संगठन सनातन हिंदू परिषद गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी सहयोगी हरिओम गुप्ता वी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मां शाकुंभरी देवी शक्तिपीठ के मेले का निरीक्षण किया गया , अभी कुछ दिन पहले मां शाकुंभरी देवी परिक्षेत्र में जूस की ठेलियों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया था जिसमें जूस बेचने वाले की थैली से केमिकल का डब्बा बरामद किया गया था जिसको देखते हुए मां शाकुंभरी देवी शक्तिपीठ मेले में आज दिनांक 23 3.2026 को प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी जी और खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया जिसमें सभी चीजें सही पाई गई, युवा एकता सेवा समिति संगठन सनातन हिंदू परिषद गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई शिकायत पर खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण एवं जांच
का कार्य सराहनीय है, मां शाकुंभरी देवी परिक्षेत्र में आए सभी श्रद्धालुओं की श्रद्धा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सराहनीय कार्य है, प्रशासन से आगे भी यही अपेक्षा करते हैं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़