केशव साहू
प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज डोंगरगांव विधानसभा में लाल बहादुर नगर ब्लॉक के– लाल बहादुर नगर (ग्रामीण) मंडल की बैठक ग्राम मेढ़ा के गोंड समाज सामुदायिक भवन में आहूत की गई
उक्त बैठक में मंडल प्रभारी विजयराज सिंह चौहान, सह प्रभारी 1.मदन मंडावी, 2.उत्तम सिंहा, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश उईके, मंडल अध्यक्ष हृदय मंडावी, सेक्टर अध्यक्ष 1.अश्विनी खरे, 2.रवि शंकर मारकंडे की उपस्थिति में की गई।
उक्त बैठक में 16 ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि तथा 31 बूथ के बूथ अध्यक्ष ,कार्यकर्ता गण एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे, बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी विजयराज सिंह ने बताया कि प्रत्येक बूथ में पदाधिकारी के साथ कुल 12 सदस्यों की टीम होगी इसके अतिरिक्त प्रत्येक बूथ में एक बी एल ए होगा, साथ ही पंचायत कांग्रेस कमेटी का भी गठन किया जाएगा जिसमें अध्यक्ष के साथ कुल 12 सदस्यों की टीम होगी।
समस्त कार्यकर्ताओं में संगठन सृजन को लेकर काफी उत्साह का माहौल था सभी ने मंडल प्रभारी के साथ मिलकर आने वाले चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजय बनाने हेतु संकल्प लिया।
उपरोक्त कार्यक्रम में –बसंत कुमार जोशी,योगेश जोशी,कमलेश, राजेंद्र कुमार साहू,गौरव सेन,यशवंत वर्मा,अशोक कुमार ,नरोत्तम कंवर,शिशुपाल चंद्रवंशी,गिरधारी लाल श्रीवास,ताराचंद सिंहा,विजयकुमार कंवर,विनोद रात्रे,योगेश्वर कुमार,संतोष नेताम,दुष्यंत वर्मा,हेमनाथ वर्मा सहित वरिष्ठ जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।