गाजियाबाद के भोजपुर ब्लॉक के चुड़ियाला गाँव में जर्जर सड़क और जलभराव से लोग परेशान थे। गाँव निवासी नरेंद्र ने बताया कि उनके घर के पास सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है जिससे आवागमन बाधित होता है मंगलवार की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की डीएम ने मौके की तस्वीरें देखकर तुरंत बीडीओ को फोन किया और दो महीने में निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे
इससे पहले ग्रामीणों ने सांसद राजकुमार सांगवान से मुलाकात की थी जिन्होंने परियोजना को मंजूरी दी इसके बाद अवर अभियंता ने सड़क की रिपोर्ट तैयार की प्रशासन के तेज़ निर्देशों से गाँव में काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी थी लेकिन कई महीने बीत गए अभी तक नहीं हुआ कोई निर्माण कार्य ग्रामीण छोड़ चुके हैं आस और जिलाधिकारी से उठ चुका है ग्रामीणों का भरोसा जब जिला अधिकारी के आदेशों की खुलेआम उड़ाई गई धज्जियां तो जनपद में कौन करेगा जनता के साथ न्याय
आशीष मिश्रा
जिला रिपोर्टर गाजियाबाद