रिपोर्टर: जाकिर झंकार आहवा, डांग
कराटे एसोसिएशन ऑफ डांग द्वारा आदिजाति विकास विभाग, गुजरात राज्य, गांधीनगर के मार्गदर्शन में तथा जिला खेल अधिकारी श्री अलकेशभाई पटेल के निर्देशन अनुसार कराटे सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण परियोजना के अंतर्गत डांग जिला स्तरीय छठी कराटे चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम दिनांक 30-03-2026 (सोमवार) को आदिवासी संस्कृति भवन (डांग दरबार हॉल) में आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप में डांग जिले के विभिन्न गांवों से कुल 26 स्कूलों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूल, आदर्श आवासीय स्कूल तथा आश्रम स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गोल्ड मेडल विजेता विद्यार्थियों को आगामी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयनित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर (TASP) श्री आनंद अशोक पाटिल, कराटे एसोसिएशन ऑफ डांग के अध्यक्ष राजेशभाई गामित, कन्या शिक्षा संयोजक रंजनबेन (समग्र शिक्षा), सुमनबेन तथा डांग भाजपा महिला मोर्चा की श्रीमती सुमनबेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस चैंपियनशिप का आयोजन कराटे एसोसिएशन ऑफ डांग के मुख्य कराटे कोच एवं जनरल सेक्रेटरी श्री दीपक कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में कराटे खेल के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता और उत्साह बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।