सहारनपुर विगत कुछ दिनों पूर्व लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता नागेंद्र राणा , अर्जुन पंडित और प्रवीण सैनी समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे लेकिन पार्टी के द्वारा गलत निर्णय को देखते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी की पुन समाजवादी पार्टी लखनऊ कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सहारनपुर आगमन पर आज उनका वरिष्ठ सपा नेता और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा और जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने लाल टोपी व माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया टिंकू अरोड़ा ने कहा पुराने साथियों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं उनके आने से सहारनपुर नगर में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी नागेंद्र राणा अर्जुन पंडित और प्रवीण सैनी ने कहा अपनों में वापसी करने पर दिल से प्रसन्नता हो रही है इस मौके पर रवि यादव शुभम वर्मा कीमती भाटिया हनी दुनेजा राजन शर्मा अनिल सैनी बंटी अरोड़ा सी ए शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़