गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
(इंडियन टी वी न्यूज़ )से बड़ी खबर
बहराइच: फर्जी फर्म बना कर लगभग दस करोड़ की GST चोरी करने वाले दो लोगों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग भोले भाले लोगों को बहला फुसला कर उनको लोन दिलाने के नाम पर पहले उनसे कागज़ात ले लेते थे फिर उसी कागजात से फर्जी और बोगस फर्म बना कर GST चोरी कर सरकार को चूना लगाते थे। पकड़े गए अभियुक्त शुभम गुप्ता वा नेक आलम ने पुलिस को पूछताछ में बताया के कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्म बना कर इन फर्मों का उपयोग करते हुए बिना व्यापार के फर्जी तरीके से लेन देन दिखा कर फर्जी बिल तैयार करते थे और बड़ी आई टी सी का अवैध रूप से लाभ ले लेते थे। इस तरह इन्होंने अब तक दस करोड़ से भी ज़्यादा की सरकारी राजस्व क्षति पहुंचाई है।पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप,6 ATM, के साथ अन्य दस्तावेज़ और फर्जी मीना इंटरप्राइजेज,छैल ट्रेडर्स,रतन इंटरप्राइजेज की बिल बरामद किए है