लोकेशन पन्ना एमपी ब्यूरो रिपोर्ट कमला कान्त मिश्रा
पन्ना जिले की गुनौर जनपद अन्तर्गत पंचायत भवन माल्हन में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज दिनांक 5th अप्रैल को किया गया है। जिसमें 500 से अधिक लोगों ने जांच का लाभ लिया शिविर का मुख्य उद्देश्य बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना और समय रहते जांच के माध्यम से गंभीर रोगों की पहचान करना है
शिविर में उपलब्ध नि:शुल्क जांच सेवाएं उपलब्ध रही
HbA1c: न्यूरोपैथी टेस्ट बीएमडी EGG
CPR की ट्रेनिंग
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिति में अत्याधुनिक मशीनों द्वारा सभी जांच की गई यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की गई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीश पटेल ( भा॰ज॰ पा॰ जिला महामंत्री) विशिष्ट अतिथि नागेंद्र सिंह ( टोनी राजा) एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस संबंध में पंचायत माल्हन की महिला सरपंच श्रीमती प्रीति अरुण द्विवेदी जी ने ग्रामीण जनों का आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम में डॉ शैलेन्द्र बागरी ( हृदय रोग विशेषज्ञ जबलपुर ) डॉ प्रियंका कुशवाहा ( बाल्या सर्जरी विशेषज्ञ) डॉ अमित कुशवाहा ( सर्जरी विशेषज्ञ) डॉ विपिन मिश्रा (अस्थि रोग विशेषज्ञ) डॉ शौम्यां तिवारी ( महिला रोग विशेषज्ञ) डॉ सरस्वती द्विवेदी ( मनोरोग विशेषज्ञ) ने सभी मरीजों को अपनी पूरे मन से निःशुल्क सेवा दी इस शिविर में पंकज सिंह ,ऐश्वर्या सिंह, विकास गौतम ,विजय कुशवाहा,; शुशील तिवारी , समीर तिवारी , सिद्धार्थ तिवारी , प्रभात कुशवाहा विपिन जी एवं परमजीत सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया ।