सहारनपुर गंगोह से
सहारनपुर। गंगोह विधानसभा क्षेत्र के श्री जगन्नाथ विद्या इंटर कॉलेज, गंगोह में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनने का संदेश देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता का आधार होता है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य कान्ता कर्दम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की विकासपरक नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। गंगोह विधायक कीरत सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़