सहारनपुर । जनपद सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना गंगोह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बाइक फिसल गई और बदमाशों ने आम के बाग में छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मरगूल उर्फ गुल्लु के रूप में हुई है, जो पहले से ही कई गंभीर मामलों में वांछित था। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़