छत्रपती शिवाजी आई.टी.आई.,सौसर मे आज “मारुती सुजुकी” गुरुग्राम (हरियाना) व्दारा कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से प्रशिक्षणार्थीयो का चयन किया गया,जिसमे – फिटर, वेल्डर, टर्नर, डिजल मैकेनिक, मशिनिष्ट, ट्रेक्टर मैकेनिक, ग्राइण्डर समेत अन्य ट्रेडो के प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुये ।
कैम्पस चयन में फेस टू फेस इन्टरव्यू व ग्रुप डिस्कर्शन,लिखीत परिक्षा के पश्चात प्रशिक्षणार्थीयो का चयन किया गया।
यह सभी प्रशिक्षणार्थी, मारुती सुजुकी (गुरूग्राम हरियाना) कम्पनी में जल्द से जल्द ज्वाईंन होंगे।
छत्रपति शिवाजी आई.टी.आई,सौसर के संचालक श्री आशिष प्रदीप ठाकरे जी (गुरुजी) ने बताया कि हमारी संस्था में प्रतिवर्ष देश की जानी-मानी कम्पनीयो के कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन होता रहता है जिसमें हमारी संस्था के प्रशिक्षणार्थीयो के साथ-साथ अन्य आई.टी.आई. के प्रशिक्षणार्थीयो को भी रोजगार के अवसर तथा लाभ प्रदान करने का प्रयास रहता है ।
संस्था के संस्थापक श्री प्रदीप ठाकरे गुरुजी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कंपनी का आभार व्यक्त किया तथा पुनः संस्था में कैंपस प्लेसमेंट कर क्षेत्र के प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित करने का आग्रह किया ।
इंडियन नैशनल टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ
राजेश चौधरी पांढुर्णा