दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में जबरदस्त उत्साह के बीच नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई थी। पहले दिन 12 नामांकन फॉर्म बिके थे, जिसमें तीन दाखिल हुए थे, वहीं दूसरे व अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल कर दिए गए। अध्यक्ष पद के लिए रामलोचन तिवारी और शिवशंकर प्रसाद मुख्य दावेदार रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण यादव का नामांकन पक्का हुआ। उपाध्यक्ष पद हेतु राजू मिश्रा और रामलखन सिंह, सचिव पद पर अंजनी सिंह व ज्ञानी प्रसाद के नाम दर्ज हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अभिनव जायसवाल व आदर्श कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर नीरज कुमार, सह-सचिव (पुस्तकालय) पद हेतु राहुल अग्रहरि, पुस्तकालय प्रकाशन पद पर अभिनाथ यादव के नामांकन दाखिल हुए है। कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए परमानंद सिंह, देवकुमार शर्मा व राकेश कुमार ने नामांकन किया। कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल हुए।आज बृहस्पतिवार 9 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई नामांकन फॉर्मों की जांच में एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी सुखसागर, मनोज मिश्रा, विनोद कुमार बर्मा व मोहर सिंह ने सभी 18 नामांकन पत्रों को वैध पाया। एल्डर कमेटी अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रक्रिया सुचारू रूप से चली। पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी होगा।कल शुक्रवार 10 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी। उसके बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। मतदान 13 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 3 बजे तक होगा, तत्पश्चात मतगणना कर विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों के अनुसार, यह चुनाव संगठन की भविष्य की दिशा तय करेगा, इसलिए दावेदारों में जोश चरम पर है।