दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में शिव मंदिर के पास एक बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में 35 वर्षीय जिरमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चालक उनके भतीजे को हल्की चोटें आईं।
बताया गया कि जिरमन देवी पत्नी राजकुमार निवासी बराईडाड मल्देवा ,गुलालझरिया अपने मायके से ससुराल जा रही थीं। उनके भतीजा राकेश कुमार बाइक चला रहे थे, जबकि भतीजी अनारमति कुमारी पीछे बैठी थी। डुमरडीहा गांव पहुंचते ही शिव मंदिर के पास गली से निकलते एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
अनारमति कुमारी ने बताया कि हम भाई-बहन बुआ जिरमन देवी को गुलालझरिया से बराईडाड मल्देवा छोड़ने जा रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बुआ को गंभीर चोटें आईं, भाई राकेश को पैर में हल्की चोट लगी, लेकिन मैं सुरक्षित रही।
घटना की सूचना मिलते ही चाचा शिव प्रसाद मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस से जिरमन देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए। चिकित्सक डॉ. सुनील की देखरेख में प्राथमिक उपचार के बाद उनके एक पैर की गंभीर चोट को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।