दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में जबरदस्त उत्साह के बीच नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई थी। कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे,जिन्हें 9 अप्रैल को चुनाव अधिकारियों ने वैध घोषित कर दिया। आज शुक्रवार 10 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक नाम वापसी की अंतिम अवधि रही, लेकिन कोई भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।
इसके चलते निम्न तीन मुख्य पदों पर निर्विरोध न होने से आगामी 13 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी। उसके बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी।सिविल बार संघ चुनाव में तीन पदों पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी एडवोकेट
बनाम शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट , सचिव पद पर अंजनी सिंह एडवोकेट बनाम ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिनव जायसवाल एडवोकेट बनाम आदर्श कुमार एडवोकेट की सीधी टक्कर चुनाव मैदान में देखने को मिलेगी ।
एल्डर कमेटी सदस्यों में मनोज कुमार मिश्रा ,सुखसागर यादव,मोहर सिंह ,विनोद कुमार वर्मा शामिल है । चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहेगी। एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों का कहना है कि यह चुनाव संगठन की भविष्य दिशा तय करेगा, इसलिए दावेदारों में जोश चरम पर है। इस बार वोटिंग प्रक्रिया में नोटा कॉलम का भी जगह दिया गया है।