गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की खास रिपोर्ट
इंडियन टी वी न्यूज़
पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण में जनपद बहराइच में सड़क सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वाहनों पर अवैध रूप से लगी काली फिल्म के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
गत रात्रि दिनांक 10.04.2026 को समय 20:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग/प्रवर्तन अभियान चलाया गया, जिसमें वाहनों का गहन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान 22 वाहनों से अवैध काली फिल्म हटवाई गई तथा संबंधित वाहन चालकों/स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान एवं विधिक कार्यवाही की गई। जो थानावार निम्नवत है-
1. कोतवाली देहात- 03
2. दरगाह शरीफ- 03
3. रामगांव- 03
4. नबावगंज- 01
5. मोतीपुर- 02
6. विशेश्वरगजं- 01
7. रूपईडीहा- 01
8. खैरीघाट- 02
9. फखरपुर- 01
10. जरवल रोड- 03
11. कैसरगंज- 02
जनपद के समस्त वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें।