बबीना (झांसी)। आगामी चेहल्लुम एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बबीना थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर प्रिया सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह राठौर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा।बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सहभागिता की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी समन्वय स्थापित करने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।सीओ सदर प्रिया सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह राठौर ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं भड़काऊ संदेश प्रसारित करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और आमजन की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में शांति, भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Shakti Singh reporter
ITN national news jhansi