कैमोर – नगर परिषद कैमोर द्वारा शहर के मुख्य मार्ग पर लगाया गया डिजिटल इंडीकेशन बोर्ड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बोर्ड में पहले तारीख और समय के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता दर्शाने वाला Air Quality Index (AQI) तथा Carbon Monoxide (CO) का इंडिकेटर भी लगाया गया था, जिससे आम लोगों को क्षेत्र की वायु गुणवत्ता की जानकारी मिलती थी।
लेकिन हाल ही में इस बोर्ड से AQI और CO के इंडिकेटर बंद कर दिए गए हैं, जिसके कारण अब बोर्ड पर केवल तारीख और समय ही दिखाई दे रहा है।
गौरतलब है कि कैमोर एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां ACC Limited का सीमेंट उद्योग संचालित होता है, जिसे अब Adani Cement समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। ऐसे में शहर में वायु गुणवत्ता की जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होना और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि नगर परिषद द्वारा यह बोर्ड लगाया गया है तो उस पर सभी पर्यावरण संबंधी इंडिकेटर नियमित रूप से चालू रहने चाहिए, ताकि लोगों को हवा की गुणवत्ता की सही जानकारी मिल सके।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि AQI और CO इंडिकेटर तकनीकी कारणों से बंद किए गए हैं या किसी अन्य वजह से, लेकिन नगरवासियों ने नगर परिषद से इन्हें दोबारा चालू करने की मांग की है ।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट