सिहोरा तहसील में मझगवा थाना अंतर्गत गांव गांव में अवैध शराब व गांजा बिक रहा है शाम होते ही मयखाना शुरू हो जाते हैं आम रास्ते के किनारे ही अंधेरे में शराब का अवैध व्यापार शुरू हो जाता है तस्वीर में देखा जाये तो रात को टार्च का उपयोग कर शराब बेची जा रही है शराब का व्यापार मझगवा थाना क्षेत्र के गांव दिवरी सतधारा लमतरा खिरहनी भणडरा कचनारी खबरा ढकरवाह बुढरा बुढरी सिघुली सैलवारा गांवों में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है कुछ गांवों में गांजा भी बेचा जा रहा है इसका दुष्प्रभाव नवयुवक पर अधिक पड़ रहा है क्या प्राशासन अवैध व्यापार पर लगा पायेगा प्रतिबंध क्या नशे की लत में पड़ रहे नवयुवक मुक्त हो पायेंगे
सुशील दुबे संवाददाता
सिहोरा जिला जबलपुर मध्य प्रदेश