रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा|शहर से छः किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत रजौधा के मुख्य ग्राम रजौधा में 67 करोड़ की लागत से संदीपनी उच्चतर विद्यालय बनवाया गया जिसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध है अग्नि समन, लिफ्ट, ऑडिटोरियम, वाचनालय, खेल का मैदान, इनडोर गेम, आदि इस चार मंजिला इमारत में 1100 के लगभग बच्चे पड़ते हैं इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12तक लगभग 49शिक्षकों द्वारा बेहतरीन अध्यापन कार्य किया जाता है जिसमें 28 शिक्षक नियमित हैं 21 शिक्षक अतिथि है लेकिन इस विशाल काय विद्यालय तक पहुंचने के लिए आपको जोखिम भरे रास्तों से गुजरना पड़ेगा यदि आप रजौधा गांव के किनारे किनारे जाते हैं तो आपको बड़े बड़े गड्ढों से जिनमें बारहों महीने कीचड़ भरा रहता है से गुजरना पड़ेगा जो लगभग दो किलोमीटर का सफर तय करना होगा यदि आप भिकारी पुरा से होकर जाते हैं तो आपको तीन किलोमीटर तक का सफर तय करना होगा जिसमें कई अंधी मोड़ है जिससे कभी सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है इन दुर्गम रास्तों से गुजर कर छोटे बच्चे कैसे विद्यालय पहुंचते होंगे यह विचारणीय विषय है जबकि इन्हीं रास्तों से गुजर कर माननीय मुख्यमंत्री जी विद्यालय का उद्घाटन करने आए थे तब भी शासन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं गया जबकि इस विद्यालय के लिए रजौधा गांव के शमशान घाट से यदि रास्ता बना दिया जाए तो मात्र 200मीटर में ही सुगम रास्ता बनाया जा सकता है जबकि भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी श्री अजय सिंह तोमर ने पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है