उद्योगपतियों ने हरियाणा मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट
चंडीगढ़/ अमलोह अजय कुमार
हलका अमलोह के उद्योगपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात भाजपा पंजाब के सूबा कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप गर्ग की अगुवाई में हुई।
इस अवसर पर सेलर एसोसिएशन अमलोह के अध्यक्ष राकेश गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक के दौरान पंजाब के उद्योग जगत में आ रही विभिन्न चुनौतियों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही, प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री को मंडी गोबिंदगढ़ पधारने के लिए सादर आमंत्रित भी किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख उद्योगपति भी मौजूद रहे।