गण्डारा बहराइच से मुहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
(इंडियन टी वी न्यूज़ )
कैसरगंज। उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का आज कैसरगंज आगमन पर क्षेत्र की जनता ने पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक स्वागत किया। क्षेत्र में उनके कदम पड़ते ही समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर दिखाई दिया।
हिमांशु सिंह के नेतृत्व में हुआ शक्ति प्रदर्शन
स्वागत समारोह का मुख्य केंद्र सभासद प्रतिनिधि हिमांशु सिंह का नेतृत्व रहा। हिमांशु सिंह के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक एकत्रित हुए। जैसे ही नेताजी का काफिला कैसरगंज पहुँचा, गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। समर्थकों ने उन्हें फूलों की मालाओं से लाद दिया, जो क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ और लोकप्रियता का जीवंत प्रमाण था।
बी.पी. मिश्रा एवं बद्रीनाथ यज्ञसैनी
जनमेजय गुप्ता, शनि सिंह और धर्मेंद्र सिंह (प्रधान)
बृजेश सिंह, देव प्रताप सिंह, दीपक सिंह, आर के गुप्ता (कांटाबाबू जी)
बबलू यज्ञसैनी सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग।