इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
भारतीय प्रशासनिक सेवा की वर्ष 2014 बैच की अधिकारी नेहा मीना ने सिवनी पहुंचकर विधिवत रूप से कलेक्टर पद का कार्यभार ग्रहण किया।कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाओं की संक्षिप्त जानकारी ली।उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील निराकरण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।साथ ही उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए बेहतर प्रशासनिक परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उल्लेखनीय है कि नेहा मीना इससे पूर्व कलेक्टर झाबुआ के रूप में पदस्थ थीं जहां उन्होंने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पदभार ग्रहण के पूर्व प्राचीन मठ मंदिर मे किए भगवान शिव के दर्शन
नवागत कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जिले के प्राचीन मठ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर दर्शन किए गए।कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व उन्होंने भगवान से जिले की सुख-समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।सिवनी जिले को भगवान शिव की नगरी के रूप में जाना जाता है जहां धार्मिक आस्था एवं परंपराओं की विशेष मान्यता है।ऐसे में कलेक्टर द्वारा कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व मंदिर में पूजन-अर्चन किया जाना जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं के प्रति उनके सम्मान को प्रदर्शित करता है।इस अवसर पर कलेक्टर मीना ने मंदिर प्रबंधन से भी चर्चा कर मंदिर एवं प्रबन्धकीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक सुझाव भी दिए।इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजली शाह एसडीएम सिवनी पूर्वी तिवारी संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।