मामला बबेरू कस्बे के कमासिन रोड स्थित श्री मैरिज हाल का है। जहां सोमवार की रात्रि करीब 11:00 तक सुरों का महासंग्राम कार्यक्रम के आयोजन पर बुंदेली संस्कृति गायन विधा, सुगम व बुंदेली पारंपरिक गायन शैली को लेकर दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बांदा जनपद ही नहीं आसपास के जनपदों के 45 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र के ही रहने वाली गायिका ज्योति पटेल के द्वारा कराया गया था। जिसमें अंतिम दिन सोमवार की रात 11:00 बजे तक मुकाबला चला, वहीं अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल, ज्योति पटेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति से सम्मानित प्रसिद्ध गायिका उर्मिला पांडेय छतरपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, रहे, जिसमें आयोजकों के द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति देकर सम्मानित किया गया। जिसमें, गायन विधा में एवं सुगम बुंदेली गायन में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है। जिसमें ऑडिबल म्यूजिक स्टूडियो बबेरू के मालिक फरमान खांन के द्वारा विजेताओं को उपहार दिया गया। वहीं मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम के सहयोग में राकेश सोनी, नरेंद्र निषाद, समर सिंह,सौरभ शिवहरे, ग्राम विकास अधिकारी प्रभाकर पटेल, समाजसेवी पीसी पटेल फरहान खान, सैकड़ो की संख्या में दर्शन व कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले प्रतिभागी मौजूद रहे। वही आए हुए अतिथियों प्रतिभागियों एवं क्रिएटरों व दर्शकों का आयोजक ज्योति पटेल के द्वारा आभार प्रकट किया गया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट