रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
मुरैना में पदस्थ BDDS टीम के दिवंगत 01 पुलिसकर्मी के परिजनों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में “SBI पुलिस सैलरी पैकेज” योजना के तहत 01 करोड़ की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत पुलिसकर्मी स्व. प्रधान आरक्षक श्री परिमल तोमर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और विभाग की ओर से हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत, SBI बैंक मैनेजर सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
उक्त सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए 02 पुलिसकर्मियों के परिवारों को पूर्व में ही ₹01–01 करोड़ की बीमा राशि प्रदान की जा चुकी है। शेष 01 पुलिसकर्मी के परिवार को भी 01 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान कराये जाने का कार्य प्रक्रियाधीन है,,,