केशव साहू
डोंगरगढ़ _ वार्ड क्रमांक 8 की पूर्व पार्षद अलका जयेश सहारे को भाजपा ने बड़ा दायित्व सोपा है ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ,के मार्गदर्शन एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा राजनांदगांव जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के अनुशंसा से जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा गायकवाड द्वारा विगत दिनों जिला कार्य करनी की घोषणा की गई जिसमें नगर के वार्ड क्रमांक 8 की पूर्व पार्षद व रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य और शहर मंडल भाजपा मंत्री अलका जयेश सहारे को पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए जिला महिला मोर्चा मंत्री बनाया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व में अपने कार्यकाल के दौरान शासन की केंद्र एवं राज्य की योजना अंतर्गत, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक, मूलभूत सुविधा, पेयजल सुविधा अन्य कई कार्य राज्य शासन एवं केंद्र शासन से करोड़ों रुपए स्वीकृत कराकर किया गया था, उनके द्वारा कराए गए कार्यों को देखते हुये बनाया गया, जिस शहर के गणमान्य के द्वारा अलका जयेश सहारे को बधाई दी गई एवं खुशी जाहिर की है।