जबलपुर मध्य प्रदेश की तहसील सिहोरा में नवनिर्मित ओवरब्रिज का उद्घाटन प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह द्वारा 17 अप्रेल को किया गया रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य लगभग तीन वर्ष में पूरा हुआ है रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की लागत 25.95 करोड़ रुपए रही है वहीं ओवरब्रिज का उद्घाटन होने पर सिहोरा तहसील वासियों में खुशी है रेलवे फाटक पर घंटों जाम लगा रहता था मझगवा सिलोडी उमरियापान बघराजी की ओर जाने वाले रहवासी को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था वहीं वाहनों की लम्बी कतार लग जाती थी अब ओवरब्रिज निर्माण कार्य पूर्ण होने एवं उदघाटन हो जाने के उपरान्त यातायात सुगम व जाम कि स्थिति से निजात मिल पाया है सिहोरा क्षेत्र वासियों ने बड़ी प्रशंसा की है उदघाटन समारोह में लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह विधायक संतोष बरकडे पूर्व विधायक दिलीप दुबे श्रीमती नंदिनी मरावी जी एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति रही
सुशील दुबे संवाददाता सिहोरा जिला जबलपुर
मध्यप्रदेश