रीवा ब्यरो चीफ रिप्पू पाण्डेय
गुरुग्राम पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली एंटी-डायबिटीज इंजेक्शन ‘मुंजेरो’ बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मास्टरमाइंड और उसके साथी को गिरफ्तार कर ₹70 लाख मूल्य के नकली मुंजेरो ‘Mounjaro’ इंजेक्शन जब्त किए हैं। यह इंजेक्शन मूल रूप से इटली से आयात किया जाता है और मधुमेह रोगियों द्वारा शुगर कंट्रोल करने के लिए उपयोग किया जाता है। पकड़े गए आरोपी नकली दवाओं के माध्यम से मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और संपर्कों का पता लगाने के लिए मामले की गहन जांच कर रही है।