राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी| कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों का अनुचित आचरण सामने आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए दो उप-निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप-निरीक्षक सौरभ सोनी एवं सिद्धार्थ राय को मामले में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन संबद्ध किया गया है। यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#KatniPolice #MPPolice #SPKatni