सहारनपुर के ननोता में
सहारनपुर के कस्बा नानौता बाईक से गिर कर 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रुकसाना पत्नी यासीन सेफी निवासी मोहल्ला शेखजादगान नानौता अपने पुत्र सवेज के साथ बाईक पर गंगोह की ओर से घर नानौता आ रही थी। इस दौरान भलोलपुर चेकपोस्ट के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाईक ने जम्प लिया बाईक जम्प के दौरान रुकसाना बाईक से गिर गई और जिससे उसको सर में गम्भीर चोट आई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस की मदद से रुकसाना को नानौता सीएचसी लाया गया। लेकिन जब तक रुकसाना की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों द्वारा रुकसाना का कफ़न दफन करने हेतु घर ले जाया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़