थाना चिलकाना क्षेत्र के अब्दुलापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति को पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर उस पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है।
प्रभारी निरीक्षक थाना चिलकाना/ए एस पी IPS सिमरन सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़