सहारनपुर
थाना तीतरों पुलिस ने एक सफल मुठभेड़ के बाद चोरी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 01 तमंचा (.315 बोर), 01 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस (.315 बोर) के साथ चोरी किए गए 50,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
थाना तीतरों पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से अवैध असलहा व चोरी की नगदी बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
क्षेत्राधिकार गंगोह अशोक कुमार सिसोदिया की बाइट
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़