सहारनपुर
तल्हेडी बुजुर्ग- प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से गेहूं खरीददारी करने के लिए क्षेत्र की गंझेड़ी समिति को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है जिसका उद्घाटन समारोह समिति प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से किया गया। *इस अवसर पर समिति प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने किसानों से गेहूं खरीदने के लिए गेहूं का प्रति कुंतल मूल्य 2585 रुपए निर्धारित किया गया है और विगत दो दिनो में किसानों से करीब 71 कुंतल गेहूं की खरीदारी की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार किसानों के गेहूं की तुलाई पारदर्शी रुप से की जा रही है जिसकी तुलाई के लिए किसानों से 20 रुपए प्रति कुंतल शुल्क लिया जाएगा। समिति प्रभारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि* जो किसान गेहूं बेचना चाहता है वह अपनी किसान आई डी और गेहूं बिक्री पंजीकरण के दस्तावेज साथ लेकर आए ताकि उन्हें परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर मौजूद सभी कर्मियों को घटतोली जैसे कुकृत्य ना करने के निर्देश दिए जा चुके हैं उसके बावजूद भी कोई कर्मी घटतोली करने में लिप्त व किसानों से बदसलूकी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उनका कहना है कि किसानों से खरीदें गए गेहूं की धनराशि उनके बैंक खातों में आनलाइन तरीके से ट्रांसफर की जाएगी। गेहूं क्रय केंद्र के उद्घाटन समारोह में गंझेड़ी से मनोज त्यागी, भूपेंद्र त्यागी ,अनुज कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़