बाँदा|भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्षी पार्टियों द्वारा किये गये विरोध के खिलाफ जमकर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव व राहुल गाँधी का पुतला फूँका l भाजपा महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के नेतृत्व में पंo जे एन कालेज से भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अगुवाई में एक विशाल जुलूस निकाला गया जो कि नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन करते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुँचकर सपा मुखिया अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूँका l इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि आरक्षण बिल गिराकर सपा, कांग्रेस, टी एम सी व डी एम के पार्टी ने महिला विरोधी मानसिकता का असली चेहरा दिखा दिया है अब महिलाओं ने संकल्प लिया है कि वे सड़कों पर निकलकर विरोधी पार्टियों के भविष्य की सम्भावनाओं को कुचलने का काम करेंगी l भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा वंदना गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित ण होने देना बहुत ही निंदनीय और घृणित मानसिकता का प्रमाण है l उन्हें देश कि नारी कभी माफ नहीं करेगी l जिला महामंत्री ममता मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और ईडी गठबंधन ने महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास को कुचल दिया है जिसका समय आने पर महिलाएं करारा जवाब देंगी l युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के लिए कटिबद्ध है l कार्यक्रम में मालती बासू, विनोद जैन, प्रभा गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, मंजू देवी, निर्मला गौतम, रूपा चौहान, जाग्रति वर्मा, पार्वती गुप्ता, अमित सेठ भोलू, देशराज सिंह, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, निखिल सक्सेना, पंकज रैक्रवार, राजेश गुप्ता, लखन कुशवाहा आदि शामिल रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट: जरीना खातुन बांदा