सहारनपुर. समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती के छोटे भाई की आज होने वाली शादी में कई वीआईपी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंच रहे है।
जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती के छोटे भाई रमन भारती की आज अंबाला रोड स्थित सागर रत्ना रिसॉर्ट में आज शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है जिसमें शामिल होने के लिए ऑल इंडिया साधु संप्रदाय सोसायटी के चेयरमैन धर्मगुरु संत निर्मल दास जी महाराज, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार समेत सांसद, मंत्री, विधायक, चेयरमैन समेत अनेकों राजनीतिक दलों से जुड़ी राजनीतिक हस्तियां देशभर से शादी में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। पार्टी प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार से कार्यक्रम में पहुंचने की बात सामने आ रही है जिसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गौरबतल है कि श्री राहुल भारती समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष है और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के करीबी है। जो कई धार्मिक संगठन व सामाजिक संगठन से भी जुड़े हुए हैं इस कारण देशभर में उनके शुभचिंतक शादी को खास बनाने के लिए शामिल होने आ रहे हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़