सहारनपुर
वरिष्ठ पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने आने वाली 26 मई को” ईदुल अजहा”की व्यवस्था के लिए मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि को सौंपे पत्र पार्षद दल ने ईदगाह के अंदर आ रहे गंदे पानी के लिए rcc नाला और रेंच के पुल से पुल कंबोह होकर रायवाला तक के बीच के कवर नाले के टूटे पत्थर लगवाने की की मांग बोले नगर आयुक्त और मेयर शानदार होगी व्यवस्था!
आने वाली 26 मई को ईदुल अजहा पर्व को देखते हुए पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर के साथ पार्षद दल ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से व्यवस्था के लिए सौंपे पत्र पार्षद मंसूर बदर ने मेयर और नगर आयुक्त को बताया कि ईदुल अजहा 26 मई को इंशाल्लाह होगी ये पर्व त्याग और बलिदान का पर्व है,नगर निगम का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहता है मंसूर बदर ने बताया कि पर्व से पहले नगर और 32 गांवों के नाली/नालों की विशेष सफाई क्योंकि कुर्बानी के अवशेषों से नाली अवरुद्ध हो जाती है,रेंच के पुल से पुल कंबोह होकर रायवाला तक के बीच के कवर नाले के टूटे स्लैब लगवाने,ईदगाह के अंदर गंदे पानी की समस्या को खत्म करवाने के लिए rcc नाला निर्माण,नगर और 32 गांवों के कूड़ाघरों की विशेष सफाई, कूड़ा घरों पर मैथिलीन/गेमक्सिन का छिड़काव नगर और 32 गांवों में नालियों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव,नगर और 32 गांवों में पानी की समुचित आपूर्ति,लीकेज मरम्मत,खराब ट्यूबवेल को ठीक करवाने और जिन नलकूपों पर जनरेटर नहीं है उन पर जनरेटरों की व्यवस्था करवाने,पशु मंडी,पुल कंबोह,मंडी समिति जहां पशु पेठ लगती है वहां नियमित सफाई फॉगिंग की व्यवस्था नगर और 32 गांवों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए सौंपे पत्र मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि ने पार्षद दल को विश्वास दिलाया कि पहले से बेहतर व्यवस्था नगर निगम देगा इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी पार्षद सईद सिद्दीकी पार्षद इज़हार मंसूरी पार्षद महमूद हसन पार्षद रईस पप्पू पार्षद जफर अंसारी पार्षद मेनपाल पार्षद आसिफ अंसारी पार्षद गुलज़ेब खान, पार्षद डॉक्टर मंसूर पार्षद एडवोकेट जावेद मौजूद रहे सभी पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट,पानी,सड़क मरम्मत की बात रखी!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़