रायसेन। दिनाँक 21/04/26 को फरियादी योगेश सोनी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन के विधिकक्ष प्रभारी द्वारा एक टाईप शुदा आवेदन पत्र व सलग्न जाँच दल की रिपोर्ट पेश किया गया उक्त आवेदन एवं जाँच रिपोर्ट के अवलोकन पर पाया गया कि आरोपी शाहिद मोहम्मद खान के द्वारा अपने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के खाते मे स्वंय के चेको मे कूटरचना कर धोखाधडी कर बैंक की कुल 55,00,000/- शासकीय राशी का गबन किया गया है उक्त मजबून से आरोपी शाहिद मोहम्मद खान के विरूध्द प्रथम दृष्टया अपराध क्रमांक /26 धारा 338,318(4),316(5),336(3) BNS का पाया जाने से अपराध सदर का पंजीबंध्द कर विवेचना मे लिया गया
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में एवं SDOP श्रीमति प्रतिभा शर्मा, एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में टीम गठित कर गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी प्रारम्भ की गई ।
अनुसंधान के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी थाना कोतवाली जिला रायसेन की तलाश पतारसी प्रारम्भ की गई, आरोपी शाहीद पिता हाफीज खान उम्र 55 साल निवासी मकान नं. 31 वार्ड नं. 07 रविशंकर पार्क गवोईपुरा रायसेन हाल हंसा अपार्टमेंट, बीडीस कालोनी कोहेफिजा चौकी के पास कोहेफिजा जिला भोपाल को अभिरक्षा में पूछताछ कर मेमोरेण्डम लेख किया गया जिसने बताया कि वह 08 चैको के माध्यम से 55,00,000/-रूपये अपने 02 परिचितो के खातो में ट्रांसफर करवा कर राशि गबन कर धोखाधड़ी किया । उक्त पैसे ज्यादातर शेयर मार्केट में लगाना व पैसा मार्केट में डूब जाना बताया, शेष 50,000 रूपये का आईफोन-13 खरिदना बताया हैं । आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवित गिरफ्तार किया गया एवं गबन की गई राशि की ओर पूछताछ हेतु माननीय न्यायालय से पी0आर0 लिया जा रहा हैं। उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की कड़ी मेहनत व लगन से पतारसी/गिरफ्तारी करने में,थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र गोयल, उनि दीपक वर्मा, सउनि पी0एन0 चतुर्वेदी, प्रआर. माखन उइके, सतेन्द्र लोधी, प्रशांत पटेल, मनेश भलावी, आर. भारत सिंह एवं सायबर सेल रायसेन से सउनि सुरेन्द्र सिंह व टीम की अहम भूमिका रही ।
अरमान खान
रायसेन जिला ब्यूरो