सहारनपुर
एसएसपी अभिनंदन ने पुलिस व्यवस्था को धार देने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है- कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले-अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं- इंस्पेक्टर उमेद कुमार को रामपुर मनिहारान की कमान सौपी गयी है- इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव को अपराध शाखा भेजा गया- जबकि इंस्पेक्टर संजीव कुमार को स्वाट प्रभारी से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया- वही तेजतर्रार इंस्पेक्टर सुनील शर्मा को एसओजी प्रभारी व उपनिरीक्षक नीरज कुमार चौकी प्रभारी पिलखनी को स्वाट टीम प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं- यह बदलाव सिर्फ स्थान्तरण नहीं, बल्कि सिस्टम को तेज करने की सर्जिकल स्ट्राइक है! जबकि कुछ तेजतर्रार इंस्पेक्टर पुलिस लाइन में फाइले खंगाल रहे है जो ज़िले में क्राइम पर अपनी पकड़ बनाये हुए थे और कुछ कुर्सी के मोह पर मजबूत पकड़ बनाकर रखी हुई है, कोई सालो से तो कोई कई महीनों से जमा है, जनता भी बदलाव चाहती है!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़