सहारनपुर । जनपद में वर्षों से जब्त पड़े वाहनों के निस्तारण की दिशा में यातायात पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में पुलिस लाइन, सहारनपुर स्थित यातायात शाखा परिसर में आगामी 25 अप्रैल 2026 को वाहन नीलामी का आयोजन किया जाएगा। यह नीलामी माननीय न्यायालय के आदेशानुसार संपन्न कराई जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलामी में कुल 164 वाहन शामिल किए गए हैं, जिनमें 126 दोपहिया वाहन, 33 ई-रिक्शा तथा 5 ऑटो रिक्शा शामिल हैं। लंबे समय से पुलिस परिसर में खड़े इन वाहनों के निस्तारण के साथ-साथ परिसर में स्थान खाली कराने का भी उद्देश्य है।
यातायात प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 25 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे पुलिस लाइन, सहारनपुर पहुंचकर निर्धारित शर्तों के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से समय से उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार कराई जाएगी, जिससे अधिकतम राजस्व प्राप्त हो सके और किसी प्रकार की अनियमितता न हो। नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 9711701179 व 8534022150 पर संपर्क कर सकते हैं।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़