राजधानी लखनऊ के अक्सा होटल में वानी डिजिटल के द्वारा कराए गए NIFA आइकॉनिक इंडिया पेजेंट शो में बहराइच के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन रहा जिसके फलस्वरूप नानपारा के रहने वाले मॉडल ज़ीवान उर्फ सैफ को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मिस्टर कैटिगरी का विजेता चुना गया और मिस्टर आइकॉनिक इंडिया 2026 का खिताब दिया गया।
हरमायनी सिंह द्वारा आयोजित इस पेजेंट शो में बहराइच से प्रतिभाग करने पहुंचे नीतिल कुमार ने भी बहराइच का जलवा क़ायम रखते हुए मिस्टर आइकॉनिक इंडिया 2026 के सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया।दरगाह इलाक़े के रहने वाले फरहान खान को पेजेंट शो में मिस्टर आइकॉनिक राइजिंग स्टार 2026 का टाइटल प्राप्त हुआ तो वहीं मॉडल अंकिता कश्यप ने भी रैंप पर धमाल मचाते हुए फोटो जेनिक फेस का खिताब हासिल किया।बहराइच के बच्चों द्वारा लखनऊ में हुए NIFA पेजेंट शो में शानदार प्रदर्शन करने पर डिजिटल वानी की डायरेक्टर हरमायनी सिंह ने भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बच्चों की हौसला अफज़ाई की है।वहीं इन बच्चों को ग्रूमिंग क्लासेज़ देने वाली वेस्ट एशिया 2025 मिसेज़ सेंसेशन व AWS कॉन्फिडेंट एकेडमी की डायरेक्टर सविता वर्मा ने भी सभी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।पेजेंट शो में बहराइच के बच्चों ने अपने परिवार के साथ ही बहराइच का नाम भी रौशन किया है जिससे बहराइच वासियों में खुशी की लहर है।पेजेंट शो में लखनऊ से शानदार प्रदर्शन कर लौटे बच्चों ने इसका श्रेय अपने माता पिता के साथ उनको ग्रूमिंग क्लासेज़ देने वाली सविता वर्मा को देते हुए कहा के उनके मार्ग दर्शन में हमने ये कामयाबी हासिल की है।