अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। भारत के पारंपरिक खेल से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है लेकिन हम इन खेलों को भूलते जा रहे हैं। कबड्डी में चातुर्य कला के साथ शारीरिक बल की भी आवश्यकता होता है। विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त द्वारा प्रान्त स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 जो सरस्वती विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय भारतभारती में संपन्न सम्पन्न हुई। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा के बाल एवं तरुण वर्ग के 5 खिलाड़ी पुलकित नागोरे, यश मावसकर, गणेश इवने, गौतम बावने, हर्षित यदुवंशी सम्मिलित हुए। जो क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में मध्यभारत प्रान्त का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के खेल शिक्षक योगेष काले ने बताया कि प्रतियोगिता में संरक्षक के रूप में विद्यालय के आचार्य राजेश सोनी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। प्रान्त स्तर पर चयन होने पर विद्यालय संचालन समिति की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि साहू, सचिव विनय डोंगरे, कोषाध्यक्ष राजा साहू अन्य समिति पदाधिकारी व विद्यालय के प्राचार्य, आचार्य परिवार ने विद्यालय के खिलाडिय़ों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्षन करने के लिए प्रोत्साहित किया।