सहारनपुर- परशुराम जयंती के उपलक्ष में आज सहारनपुर नगर में ब्राह्मण समाज और त्यागी समाज के के लोगों ने एक विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से निकाल कर जनमंच पर पहुंची कोर्ट रोड पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने स्वागत के लिए कैंप लगाकर साथियों सहित फूल मालाओं से ब्राह्मण समाज और त्यागी समाज के सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत किया और कैंप से जल ओर प्रसाद का वितरण किया टिंकू अरोड़ा ने कहा परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में हमें सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा परशुराम जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाएगा इस मौके पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी और पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश कुमार इंजीनियर ने भी सभी को परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में स्वागत किया और शुभकामनाएं दी इस मौके पर राजीव अन्नू पार्षद, शुभम शर्मा , गोविंद वर्मा , जोगिंदर सिंह, गुरविंदर बजाज , मोहित पसरिचा, रवि यादव , शुभम थापा , मोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे!
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़