इंडियन टीवी न्यूज़ सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी|भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा।यह राष्ट्रीय स्तर का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना अनिवार्य है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नेहा मीना द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस अवधि में जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा।
जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा जिसके लिए संबंधित अधिकारी को कलेक्टर से पूर्व अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
प्रशासन ने सभी विभाग प्रमुखों एवं कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।